Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 जुलाई। करवन नदी पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार पुल के पास से गुजर रहा था, तभी एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक का संतुलन खो दिया और वहल सड़क पर फिसल गई। युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान नबाब सिंह पुत्र राजपाल सिंह, निवासी सुनीता एन्क्लेव, हाथरस रोड, सादाबाद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों के कारण सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page