Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 16 जुलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान में आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, अल्ट्रासाउंड एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 138 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 81 महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया, जबकि 42 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज की डोज दी गई। इसके साथ ही सभी लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। इस अवसर पर चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसवपूर्व जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, समय पर टीकाकरण कराने तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर उपचार से मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है तथा प्रसव संबंधी जटिलताओं की संभावना कम होती है। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह, डॉ. अंशुल उपाध्याय, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत शर्मा, डाटा ऑपरेटर मोहित यादव, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, स्टाफ नर्स श्रीमती नीरज, श्रीमती रेनू चौधरी, सपना सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page