Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जुलाई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भूजल सप्ताह के अंतर्गत भूजल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज सरस्वती महाविद्यालय, हाथरस में विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने कहा कि “जल ही जीवन का आधार है और भूजल स्तर में लगातार हो रही गिरावट चिंता का विषय है। प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के लिए जिम्मेदारी निभानी चाहिए।” रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने “जल है तो कल है”, “भूजल बचाओ भविष्य बचाओ”, “वर्षा जल संचयन अपनाएं, भूजल का स्तर बढ़ाएं” और “पानी की हर बूंद अमूल्य है” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने आमजन से जल का सदुपयोग करने और भूजल संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम संयोजक प्रो. स्वतेंद्र सिंह एवं डॉ. राकेश बाबू के मार्गदर्शन में किया गया। रैली में एनसीसी अधिकारी गोपेश कुमार, एनएसएस अधिकारी राजकुमार, डॉ. फौजिया सिद्दीकी, डॉ. अतीत श्रीवास्तव, डॉ. देव प्रकाश, आनंद चक्रवर्ती, आलोक कुमार, कर्मचारी पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page