
हाथरस 16 जुलाई। मथुरा रोड स्थित सुजाता हॉस्पिटल के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक कबाड़ का कार्य करता था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।











