Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जून । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल की अध्यक्ष नीति बर्मन एवं सचिव ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में जायंट्स इंटरनेशनल के संस्थापक स्वर्गीय नाना चुडासमा की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फेडरेशन की उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित एवं यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था ने सेवा और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद परिवार को गैस सिलेंडर भेंट किया तथा कई जरूरतमंद लोगों को छाते वितरित किए। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय नाना चुडासमा द्वारा स्थापित सेवा, संवेदना और मानव कल्याण के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर जरूरतमंदों की सहायता करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर संस्था की सदस्याओं ने समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सरिता अग्रवाल, लीना अग्रवाल, श्वेता, रेखा बंसल, तृप्ता बंसल,सुमनलता, सरोज गर्ग, पूजा, अर्चना, अंजू अग्रवाल, रूपा, इच्छा, मनीषा, दीक्षा, निशा, नीतू आदि अनेक सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। सेवा ही सर्वोच्च धर्म है” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page