Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जून । अलीगढ़ रोड स्थित खाटू श्याम प्रेस परिसर में बने खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ। इस अवसर पर कथा आयोजकों ने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का फूल-मालाएं पहनाकर एवं पीतांबर ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण एवं अनुसरण करने से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथों में वर्णित शिक्षाएं मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती हैं। भागवत कथा हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। जो व्यक्ति धार्मिक एवं परोपकार के कार्य करता है, समाज में उसका सम्मान होता है, जबकि अधर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति अंततः विनाश की ओर बढ़ता है। इसलिए सभी को सत्य और धर्म के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा के शुभारंभ पर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर राम कुमार सिंह, सुनील कुमार वार्ष्णेय(मेंडू वाले), मुकेश कुमार वर्मा, आशीष गौड़, ब्रिज नंदन अग्रवाल ,विजय कुमार सिंह,राकेश कुमार गोड़,मदन गोपाल बागड़ी ,द्वारका दास वर्मा,सुरेश चंद वर्मा,डॉ राजेश गौतम,डॉ सुनील अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page