Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 जून । कोतवाली परिसर में बुधवार शाम को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने की। इसमें जामिया कमेटी के पदाधिकारियों, मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, अनुशासन और शांति का प्रतीक है। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करते हुए जुलूस को निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार निकालने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ताजिया एवं आलम का जुलूस अनावश्यक रूप से लंबा नहीं होना चाहिए और निर्धारित समय में कब्रिस्तान तक पहुंचाकर संपन्न किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अभद्रता, उकसावे वाली गतिविधि या अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचने की सलाह दी। साथ ही, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। विजय सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मोहर्रम का जुलूस परंपरागत तरीके से शांतिपूर्वक निकालने का आश्वासन दिया। बैठक में कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी, राजेंद्र फौजी, पूर्व सभासद एवं जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, शफीकुद्दीन, आसिफ सिद्दीकी, मुस्तफा कुरैशी, अबरार खान, बबलू गौतम, अमित वर्मा, गुड्डू पेंटर, रणजीत सिंह, उमेश कुमार, शकील कुरैशी, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, दीपक गौतम, बच्चू सिंह सहित हिंदू एवं मुस्लिम समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page