सादाबाद 17 जून । रघुनाथ आश्रम स्थित सबरंग ज्योति आर्ट अकादमी द्वारा चलाए जा रहे समर कैंप में बच्चे लगातार आनंद कर रहे हैं और सबरंग अन्नी की मदद से पेंटिग की बारीकियां सीख रहे हैं। लगातार पिछले 12 दिनों से समर कैंप में उत्साह के साथ बच्चों की उपस्थिति बढ़ रही है।
बुधवार को भी छोटे-छोटे बच्चों के बीच एक प्रतियोगिता कराई गई। इसमें लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया। इसमें मशहूर चित्रकार सबरंग अन्नी द्वारा जूनियर बच्चों को हंस व सीनियर बच्चों को मोर का टॉपिक पेंटिग के लिए दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने दिए गए टॉपिक को तैयार करने के साथ-साथ अपनी भावनाओं को रंगों के साथ मिलाकर कागज पर उकेरा। सभी बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय का चयन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में मान्या प्रथम, स्पर्श द्वितीय, केशवी नारायण तृतीया स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में प्रत्यक्ष रस्तोगी प्रथम, गर्व द्वितीय और आध्या अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने कहा कि हमें एक लक्ष्य को लेकर चलना चाहिए। चाहे वह हमारी पढ़ाई हो या खेलकूद। जिसके लिए हमें प्रतिदिन का टाइम टेबल तैयार करना चाहिए। कि हमें कब पढ़ना है कब सोना है और कब खाना है। तभी हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। रवि पत्थर वाले, मनोज कुमार, छुट्टन की तरफ से सभी बच्चों को गिफ्ट बांटे गए। मास्टर विनेश शर्मा, सबरंग अन्नी, हीरालाल ज्योति, ज्ञान प्रकाश, चिंटू, प्रफुल्ल अग्रवाल, राजू, अंजना, पारुल, वैष्णवी शर्मा, बीना गुप्ता, योगेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, इंद्रपाल वार्ष्णेय, प्रियांशी का आर्य आदि का सहयोग रहा।





















