हसायन 17 जून । वित्तविहीन शिक्षक महासभा जनपद हाथरस के जिला अध्यक्ष आर.पी. शर्मा ने बुधवार को नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की तथा उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने जनपद के वित्तविहीन विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने विद्यालयों के समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर भी चर्चा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वित्तविहीन विद्यालयों की समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक संगठनों से सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की। शिष्टाचार भेंट के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय और सहयोग को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने नवागत बीएसए के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दिव्यांगों के लिए मुश्किल बनी प्रथम तल
August 5, 2026
सांसदों के लिए कोल्ड ड्रिंक पर रोक
August 5, 2026
ढकपुरा रोड पर जलभराव और गड्ढों से
August 5, 2026
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव कल
August 5, 2026
अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने
August 5, 2026
आठ लाख रुपये और कार की मांग,
August 5, 2026
दो दिन में दो बार हमला, युवक
August 5, 2026
Weather
Hathras
4:47 am,
Aug 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








