Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 03 जून | क्षेत्र के गाँव ग्राम बकायन में बुधवार तीन जून को गांव के ही एक किसान स्तर के विशेष समुदाय के कुछ नामजद लोगों के द्वारा ग्राम पंचायत में पशुओ के चराने के लिए चारागाह के नाम पर खाली पडी चारागाह की जमीन प0र जे.सी.बी.मशीन से मिट्टी का डोरा  डलवाकर मेडबंदी कर कब्जा किए जाने का प्रकरण सामने आया है।ग्राम पंचायत गांव बकायन में गांव के ही एक विशेष समुदाय के किसान की जमीन ग्राम पंचायत की चारागाह की जमीन के पास होने के कारण वह चारागाह की जमीन को भी अपने खेत में सम्मिलित कर जे.सी.बी.मशीन से मिट्टी का ऊंचा उठाकर चारागाह की जमीन की मिट्टी से मिट्टी की मेजबंदी सी लाइन का  डोरा डलवाकर कब्जा कर रहा है।उक्त मामले की शिकायत कुछ ग्रामीणों के अलावा भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला महासचिव विजय जाटव उर्फ कालू भैया ने जिला प्रशासन के जिम्मेदारों के अलावा जिलाधिकारी अतुल वत्स के सी.यू.जी.नंबर पर दो बार काल कर चारागाह की जमीन पर कब्जा किया जाने की जानकारी देने के लिए फोन किया।तो जिलाधिकारी अतुल वत्स के स्टेनों ने मोबाइल फोन पर काॅल रिसीव की।भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला महासचिव विजय जाटव उर्फ कालू जाटव की शिकायत के आधार पर चारागाह की जमीन पर कब्जा होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स के स्टेनों ने तत्काल उपजिलाधिकारी सिकंद्राराऊ धर्मेन्द्र सिंह चौहान को अवगत कराते हुए मौके कर्मचारियों को भेज कर छानबीन कर अवैध कब्जा कर रहे लोगों को चिन्हित कर कार्य रुकवाने के दिशा निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ धर्मेन्द्र सिंह चौहान को चारागाह की जमीन पर कब्जा किए जाने की जानकारी मिलते ही तहसील स्तरीय राजस्व विभाग के तहसील अधिकारी तहसीलदार सोनू बघेल को मौके पर जाने का निर्देश दिया गया।तहसीलदार सिकंदराराऊ सोनू बघेल के द्वारा अवैध कब्जा होने की जानकारी मिलते ही एक लेखपाल स्तर के कर्मचारी से जांच कराए जाने के लिए भेजा गया।गांव बकायन में वन विभाग,सिचाई विभाग,व ग्राम समाज की जमीन पर कई बर्षो से गाँव के ग्रामीण कब्जा कर खेती करते आ रहे हैं।इस संबंध में कई बार प्रशासनिक जिम्मेदारों से शिकायत किए जाने के बाद तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी मौके पर आकर पैमाइश के नाम पर खानापूर्ति कर चले जाते हैं।लेकिन आज तक किसी भी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाना तो दूर किसी भी तरह की कब्जा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की गई है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी एसडीएम सिकन्द्राराऊ धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि चारागाह की जमीन पर कब्जा किए जाने की जानकारी मिलने पर राजस्व अधिकारी तहसीलदार को भेजा गया है।इस संबंध में जब तहसीलदार सोनू बघेल से जानकारी की गई तो उन्होने बताया कि लेखपाल को मौके पर जाने के लिए कह रहा हू।लेखपाल मौके पर भेजकर छानबीन कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page