सिकंदराराऊ (हसायन) 03 जून । कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के जलेसर सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित गाँव बरसामई में बुधवार तीन जून को दो पक्षों में एक लाख रुपए के लेनदेन को लेकर जमकर गाली गलौज मारपीट हो गई।घटना के संबंध में पीडित दोनों पक्ष के द्वारा घटना की जानकारी डायल एक सौ बारह पुलिस टीम,जरैरा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के अलावा कोतवाली पुलिस को दी।पुलिस ने झगडे की जानकारी मिलते ही मौके घटनास्थल पर पहुंचकर दोनो पक्ष के घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया।घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली-गलौज मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है।पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच-पड़ताल कर छानबीन कर रही है।गंभीर सिंह पुत्र किशनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे गाँव के ही दूसरे पक्ष के नामजद ने कुछ समय पहले एक लाख रुपये ब्याज(सूद) पर उधार लिए थे और यह हमारा आपसी एक लाख रुपए के लेनदेन के दौरान रुपए मांगने पर ही दोनो पक्ष के सदस्यों के बीच गाली गलौज होने लगी।देखते ही देखते दोनों पक्ष के सदस्यों के बीच लाठी डंडो से मारपीट हो गई है।झगडे के दौरान शशी देवी पत्नी गंभीर सिंह,सचिन पुत्र गंभीर सिंह,गोविंद पुत्र गंभीर सिंह भी घायल हो गई।दूसरे पक्ष के उमेश पुत्र राजेन्द्र,रिंकू पुत्र राजेन्द्र,गुड्डी देवी पत्नी राजेन्द्र ने भी पहले पक्ष के नामजदों पर रुपए लेने-देन को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का पहले पक्ष के सदस्यों पर आरोप लगाया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : दगसह गांव में महिला की
June 3, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
June 3, 2026
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
June 3, 2026
सादाबाद : जल्द बदल सकती है करवन
June 3, 2026
सादाबाद : डीएम ने टटोली स्वास्थ्य सेवाओं
June 3, 2026
Weather
Hathras
11:04 pm,
Jun 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























