सादाबाद 02 जून । आज तड़के तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान सादाबाद-जैतई मार्ग पर एक विशाल शीशम का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इस घटना से मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हुई। पेड़ गिरने से सड़क कई घंटों तक अवरुद्ध रही। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ा। बिजली विभाग कार्यालय से कुछ दूरी पहले गिरे इस बड़े पेड़ ने पूरी सड़क को घेर लिया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह नौकरीपेशा लोग, ग्रामीण और अन्य वाहन चालक जब मार्ग पर पहुंचे, तो उन्हें बाधित रास्ते का सामना करना पड़ा। मोटरसाइकिल चालकों को पेड़ की शाखाओं के नीचे से अपनी मोटरसाइकिल निकालने में परेशानी हुई, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को सड़क छोड़कर किनारे बने कच्चे रास्तों से गुजरना पड़ा। बारिश के कारण कच्चे रास्ते भी फिसलन भरे थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। मार्ग पर बढ़ती परेशानी को देखते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने स्वयं पहल की। उन्होंने एक ट्रैक्टर मंगवाकर रस्सियों की सहायता से टूटे हुए पेड़ को सड़क किनारे खिंचवाया।काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया जा सका और यातायात सुचारु हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ टूटने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई के लिए सक्रिय रहने की मांग की, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन और त्वरित राहत व्यवस्था को मजबूत करने की भी बात कही।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : दगसह गांव में महिला की
June 3, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
June 3, 2026
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
June 3, 2026
सादाबाद : जल्द बदल सकती है करवन
June 3, 2026
सादाबाद : डीएम ने टटोली स्वास्थ्य सेवाओं
June 3, 2026
Weather
Hathras
2:03 am,
Jun 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























