सादाबाद 02 जून । क्षेत्र के ग्राम नगला निवासी 45 वर्षीय अजमेरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी अफसाना ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 मई की सुबह करीब 8 बजे उनके पति अजमेरी घर से कहीं जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। पत्नी के अनुसार अजमेरी की लंबाई करीब 5 फुट 9 इंच, रंग गोरा, शरीर इकहरा तथा बाल काले-सफेद हैं। घर से निकलते समय उन्होंने हरे रंग का लोअर, नीली-काली चेकदार शर्ट, पैरों में चप्पल और सफेद-लाल रंग का दुपट्टा पहन रखा था। कई दिनों तक तलाश के बावजूद कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना सादाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
कई गांवों में ओलावृष्टि का कहर, मुआवजे की मांग
June 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
कई गांवों में ओलावृष्टि का कहर, मुआवजे
June 2, 2026
सहपऊ : स्वास्थ्य विभाग टीम ने शिकायत
June 2, 2026
सहपऊ : घर में घुसकर युवती से
June 2, 2026
हसायन : किसान के खेत से डीजल
June 2, 2026
हसायन : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं
June 2, 2026
हसायन : गढ़ोला की बेटी हर्षिता तोमर
June 2, 2026
हसायन : समर शिविर में बच्चों को
June 2, 2026
Weather
Hathras
9:03 pm,
Jun 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























