हाथरस 02 जून । नगर पालिका द्वारा नगर के उपेक्षित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या-35 की गली संख्या-2 में निर्मित सी.सी. इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य तथा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या-10 की गली संख्या-3 एवं वार्ड संख्या-20 में निर्मित सी.सी. इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर पालिका परिषद का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि उन क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना है जहां वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा है। उन्होंने बताया कि जिन मार्गों का आज लोकार्पण किया गया है, उनकी स्थिति लंबे समय से अत्यंत खराब थी। बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि नगर के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां वर्षों तक सड़क, नाली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। नगर पालिका परिषद ने ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू किए हैं, ताकि हर नागरिक को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। पालिकाध्यक्ष ने विशेष रूप से बताया कि जिन मार्गों का निर्माण कराया गया है, उनमें से दो मार्ग ऐसे हैं जो मां चामुंडा देवी मंदिर एवं श्री केला देवी मंदिर तक जाने वाले प्रमुख रास्तों से जुड़े हैं। खराब सड़क और जल निकासी की समस्या के कारण श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों को मंदिर तक पहुंचने में कठिनाई होती थी। अब इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों की यह श्रृंखला भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य कराए जाएंगे। राजेश कुमार दिवाकर, वार्ड संख्या-10 के सभासद किशन गोपाल, वार्ड संख्या-20 के सभासद शाहरुख खान , सभासद अशोक गोला, सभासद रामजीलाल वर्मा, टेकपाल कुशवाहा (सभासद प्रतिनिधि), सभासद काव्य वार्ष्णेय , सभासद दिनेश नन्हें, चन्दन कुमार (सभासद प्रतिनिधि), सभासद हिमांशु कौशिक,राघवेन्द्र (सभासद प्रतिनिधि), भाजपा जिला मंत्री हरीश सेंगर, प्रधान श्याम अग्निहोत्री, अन्नी पंडित, कमल अग्रवाल, राहुल शर्मा पतंजलि, ब्रजेश सोनी, सुनील अग्रवाल (काके बाबू), वीरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र गर्ग, दिलीप गर्ग, गिर्राज किशोर बाबूजी, मनोज कुमार, नंदनी वर्मा, कपूरी देवी, प्रदीप कुमार, मीत कुमार, श्याम सुंदर गोयल (गारमेंट वाले), अंकुर अग्रवाल, आशीष जैन, विशाल अग्रवाल, चेतन गोयल, अजय शर्मा, दीपक गोयल, वं रवि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने वर्षों पुरानी समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया तथा नगर में इसी प्रकार विकास कार्य निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
Next News :-जिला अस्पताल है या रेफर सेंटर? बदहाली के खिलाफ हाथरस में फूटा जनआक्रोश, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101


























