Hamara Hathras

Latest News


हाथरस 31 मई । मुरसान थाना क्षेत्र में एक हार्डवेयर दुकान संचालक के घर पर युवकों ने हंगामा कर दिया। पीड़ित ने कोटा निवासी यस चतुर्वेदी और तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पेट्रोल पंप के पास कोटा निवासी नीरज पाठक ने मुरसान थाना पुलिस को बताया कि वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान बालाजी हार्डवेयर की दुकान और उनके घर पर बाइक सवार कुछ युवक साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हुए पहुंच गए। नीरज पाठक का आरोप है कि युवक घर की छत पर चढ़ गए और घर में मौजूद उनकी बेटियों, उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों को गाली-गलौज करने लगे। युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर युवकों को भगाया। पीड़ित ने पहचान के आधार पर कोटा निवासी यस चतुर्वेदी और उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अभियोग पजीकृत कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page