
हाथरस 31 मई । चंदपा के गांव कुम्हरई में बच्चों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर पड़ोसियों ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है।
कुम्हरई निवासी राजन सिंह ने चंदपा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े का बीच-बचाव करने के लिए राजन सिंह मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद वारिस, गंगा, सनिया और सज्जो पत्नी गंगा ने राजन सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। राजन सिंह का आरोप है कि मना करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब राजन के स्वजन उसे बचाने पहुंचे तो वारिस ने लोहे का पाइप मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। मारपीट में राजन सिंह को काफी चोटें आई हैं।























