Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई । कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नाई का नगला में दवाई लेने जा रही महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। गांव नाई का नगला निवासी जयदेवी पत्नी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई को वह दवाई लेने जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी राजा ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ मारपीट की। धक्का-मुक्की के दौरान उनके कान के कुंडल भी कहीं गिर गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page