Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई । अलीगढ़ रोड पर रुहेरी के पास बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झपकी आने से अनियंत्रित हुआ लोडर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मथुरा जनपद के जैत थाना क्षेत्र के गांव राल निवासी प्रेमपाल लोडर वाहन लेकर जा रहा था। बुधवार सुबह रुहेरी के पास अचानक उसे झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर चालक प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page