Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई ।आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। हादसा अचानक नीलगाय के सामने आने से हुआ। जानकारी के अनुसार आगरा के रामबाग निवासी 58 वर्षीय रोशनी देवी पत्नी शिवचरण लाल अपने बेटे शैलेंद्र के साथ बाइक से अलीगढ़ से आगरा लौट रही थीं। बुधवार सुबह नगला भुस के पास अचानक एक नीलगाय हाईवे पर आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक चला रहे शैलेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पीछे बैठीं रोशनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ आगरा ले गए। हादसे में घायल शैलेंद्र को भी चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page