हाथरस 27 मई । जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चंदपा पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान खनन संबंधी आवश्यक अभिलेख एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने तीन डंपरों को नियमानुसार सीज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
Next News :-आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन को मिलेगी तकनीकी मजबूती, पुलिस कर्मियों को वितरित किए गए टैबलेट
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101





















