Hamara Hathras

Latest News

हाथरस, 27 मई । कैलोर चौराहा स्थित वीर योद्धा ठाकुर मलखान सिंह जी की प्रतिमा के 29 मई को प्रस्तावित अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स atul vats  एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग एवं आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसे देखते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पर्यटन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page