Hamara Hathras

Latest News

 हाथरस (मुरसान) 27 मई । क्षेत्र के गांव खोकिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार निवासी गांव लुटसान थाना सासनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन पूनम की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व गांव खोकिया निवासी भूपेंद्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में उसके पिता द्वारा लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये एवं बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगा था। मांग पूरी न होने पर पूनम को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि समाज के लोगों द्वारा कई बार समझौता कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। कन्हैया ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने उसे बताया था कि उसके पति भूपेंद्र के किसी अन्य महिला से संबंध थे और वह उसे तलाक देकर दूसरी शादी करना चाहता था। आरोप है कि 23 मई की रात पति भूपेंद्र एवं ससुर महेंद्र सिंह ने मिलकर पूनम को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page