हाथरस 27 मई । देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्य स्मृति में आज कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन, आगरा रोड पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव पंडित अविनाश चंद्र पचौरी जी ने कहा कि पंडित नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने देश को लोकतंत्र, शिक्षा और वैज्ञानिक सोच की मजबूत दिशा दी।
जिला उपाध्यक्ष पंडित ऋषि कुमार कौशिक जी ने कहा कि नेहरू जी का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य वीना गुप्ता एडवोकेट जी एवं पूर्व जिला सचिव हरिशंकर वर्मा जी ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने देश को एकता, विकास और प्रगति का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य जी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्र भारत को आधुनिक सोच, औद्योगिक विकास और विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवता के प्रति समर्पित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर कपिल नरूला जी, संतोष उपाध्याय जी, पीयूष अग्निहोत्री जी, विष्णु कुमार जी, संजय कप्तान जी, पन्नालाल जी आदि उपस्थित रहे।


























