हाथरस 27 मई । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा मूक पशु सेवा के 1500 दिवस पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गौसेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से गायों को खरबूजा एवं हरा चारा वितरित कर सेवा कार्य संपन्न किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल सामूहिक रूप से खरबूजों के संग्रहण से हुई। इसके बाद संस्थान की टीमों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर शहर के विभिन्न इलाकों में भेजा गया, जहां बेसहारा एवं घूमने वाली गायों को प्रेमपूर्वक खरबूजा खिलाया गया। साथ ही आमजन को मूक पशुओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश भी दिया गया। संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि पिछले 1500 दिनों से लगातार मूक पशुओं की सेवा का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी, कड़ाके की सर्दी अथवा वर्षा ऋतु—हर परिस्थिति में संस्था के सदस्य निरंतर गौसेवा एवं अन्य पशु सेवा कार्यों में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर इस सेवा अभियान का विशेष महत्व है, क्योंकि भारतीय संस्कृति में गौसेवा को पुण्य एवं मानवता का प्रतीक माना गया है। कार्यक्रम के दौरान अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने भी संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। बच्चों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने समाज में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश दिया। संस्थान के मूक पशु इंचार्ज एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि मूक पशु अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकते, इसलिए समाज का दायित्व है कि उनकी देखभाल एवं भोजन की व्यवस्था में सहयोग करे। संस्था का उद्देश्य केवल पशुओं को भोजन कराना ही नहीं, बल्कि समाज में करुणा, सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना भी है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, डॉ. रंगेश शर्मा, अवधेश कुमार बंटी, दीपांशु वार्ष्णेय, यश वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन को मिलेगी
May 27, 2026
अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चंदपा
May 27, 2026
ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण
May 27, 2026
दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महा महोत्सव
May 27, 2026
पुरदिलनगर : बजरंग दल द्वारा लाल माता
May 27, 2026
पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण
May 27, 2026
हसायन : महिला ने जांच अधिकारी पर
May 27, 2026
Weather
Hathras
8:24 pm,
May 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























