
हाथरस 26 मई । नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर में बेहतर एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 33 की सभासद श्रीमती क्षमा शर्मा के वार्ड अंतर्गत हनुमान गली स्थित सक्का गली में 15वें वित्त आयोग के तहत स्थापित नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवीन स्ट्रीट लाइटों के स्थापित होने से क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिससे नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी, आवागमन सुगम होगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए ऑटो टाइमर भी लगाए जाएंगे, जिससे दिन में अनावश्यक रूप से लाइटों के जलने की समस्या समाप्त होगी और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, सभासद श्रीमती क्षमा शर्मा, राजू शर्मा (सभासद प्रतिनिधि), सभासद अशोक गोला, सभासद रामजीलाल वर्मा, सभासद हिमांशु कौशिक, टेकपाल कुशवाहा (सभासद प्रतिनिधि), चंदन कुमार (सभासद प्रतिनिधि), सत्यप्रकाश रंगीला, हिमांशु मिश्र, राहुल पंडित, सुनील गौड़, मुकेश चन्द्र शर्मा, सचिन ठाकुर, पवन दीक्षित, हरिओम वार्ष्णेय, हरिश्चन्द्र वर्मा एवं कृष्णा शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Next News :-एडीजी आगरा जोन ने किया थाना सासनी का निरीक्षण, मेधावी छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिलें
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101





















