
हाथरस 26 मई ।जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए गन्ने के रस का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस सेवा शिविर में लोगों ने ठंडे एवं शुद्ध गन्ने के रस का आनंद लिया तथा संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, सेवा और मानवता के भाव के साथ किया गया। संस्था की सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाएं संभालीं और आने वाले लोगों को प्रेमपूर्वक गन्ने का रस वितरित किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं। संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना पुण्य का कार्य है तथा भविष्य में भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, आईपीपी शालिनी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग, राधा सिंघल, मधुबाला, गुंजन दीक्षित, मधुराज शर्मा, मंजूलता वार्ष्णेय, डॉली शर्मा एवं रजनी आंधी बाल सहित अन्य सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा।
Next News :-शिवाजी शाखा का वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न, पंच परिवर्तन का दिया संदेश
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101





















