Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । 1008 श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर नयाबांस में आयोजित दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महा महोत्सव एवं श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजन-अर्चना एवं नृत्य कर धार्मिक उल्लास व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया के सानिध्य में नयाबांस प्रबंध समिति के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान 121 ऋद्धि मंत्रों के अर्घ्य चढ़ाए गए। शांति धारा की बोली जितेंद्र जैन रेडीमेड एवं अभिषेक जैन द्वारा ली गई। प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया ने कहा कि 19 वर्षों बाद इस महामहोत्सव का आयोजन नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन के नेतृत्व में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंच कल्याणक विधान की अपनी विशेष महिमा है तथा इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को शुद्धता एवं धार्मिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से मंदिर में प्रवेश के समय धार्मिक अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में मंदिरों में पुजारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, जिस पर मंदिर प्रबंधन समितियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। राकेश भैया ने बताया कि अतिशय क्षेत्र मंदिर के मूल नायक भगवान चंद्र प्रभु की प्रतिमा अत्यंत चमत्कारी मानी जाती है। उन्होंने जानकारी दी कि 27 मई को प्रातः 6:30 बजे मूल नायक भगवान चंद्र प्रभु का स्वर्ण कलश से महामस्तकाभिषेक किया जाएगा, जिसके बाद 108 कलशों से अभिषेक सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। यज्ञ नायक की बोली नयाबांस कमेटी कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन ने ली, जबकि सौधर्म इंद्र की बोली अभिषेक जैन द्वारा ली गई। वेदी पर दीप प्रज्वलन की बोली कल्पना जैन चूर्ण तथा जिनवाणी विराजमान करने की बोली शशि जैन एवं उमाशंकर जैन ने ली। पांच मंगल कलश स्थापना की बोली उषा जैन, निकिता जैन, सरिता जैन एवं सुरभि जैन द्वारा ली गई। दृढ़ मति महिला मंडल अध्यक्ष मंजू जैन सोगानी ने मंदिर सामग्री का दान किया।  इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष उमाशंकर जैन,मंत्री यतीश जैन,कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज जैन कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन अमीन,प्रचार मंत्री,अभिषेक जैन,नीरज जैन,सुदीप जैन अमीन,इंजीनियर पी के जैन, रिटायर्ड मंडी निरीक्षक उमेश चंद जैन राज कुमार जैन लोहिया,सुधीर जैन ज्वेलर्स, कमलेश जैन,संदीप जैन,ज्वेलर्स, अमित जैन,जितेन्द्र जैन रेडीमेड, सौरभ जैन रानु,अतुल जैन सासनी रतन जैन, गगन जैन,कपिल जैन चूर्ण,रवि जैन,डॉ सुमित जैन, सुभाष चंद जैन, धर्मेंद्र जैन,मनोज जैन,अनिल जैन फ़ोटो, अनिल जैन गुड्डु,श्वेतांक जैन, राहुल जैन रंग,आकाश जैन, राजीव जैन,अनुज जैन, व पुलकित जैन,आदि मौजूद थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page