Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित “नेकी की दुकान” के माध्यम से सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित समर कैम्प में बच्चों को विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहंदी, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, ढोलक एवं कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि सोना डांस क्लास की कुशल प्रशिक्षक सोनिया अग्रवाल द्वारा छात्राओं को विशेष रूप से डांस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास एवं प्रतिभा का विकास हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य रूप राम शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश अग्निहोत्री आर्य पुरोहित एवं बनवारी लाल पुरोहित मौजूद रहे। इस अवसर पर नेकी की दुकान के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, इंदु सिंघल, रेणू पचौरी, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, मुकुल मित्तल, नीरज वार्ष्णेय, नमिता गोयल, दिनेश मिश्रा, पूनम अग्निहोत्री, सोनिया अग्रवाल, लवी, कृति, ओम प्रकाश एवं चिरंजी लाल सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page