
हाथरस 26 मई । भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा आयोजित 5 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का रंगारंग समापन समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आगरा रोड, हाथरस में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों श्री देवेंद्र मोहता, विकास रत्न सतीश चंद्र गोयल एवं प्रांत संगठन सचिव मनोज अग्रवाल द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री राकेश वार्ष्णेय धागे वालों, श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री अंकित वार्ष्णेय एवं श्रीमती वशिष्ठ द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके उपरांत परिषद के अध्यक्ष कमलेश जैन ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए बच्चों में संस्कार एवं नैतिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सचिव अकुल जैन, देवेंद्र वार्ष्णेय, सीमा वार्ष्णेय, डॉ. मनोज शर्मा, मनोज अग्रवाल (GST), विशाल गुप्ता, ऋषि बंसल, प्रवीण वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पिछले पांच दिनों में सीखी गई गतिविधियों की शानदार मंचीय प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। शिविर में 150 बच्चों ने सहभागिता की, जिसमें रंगोली, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, लूडो, कैरम, शतरंज, शूटिंग एवं जूडो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन अवसर पर परिषद की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल, अनुराग माहेश्वरी, विनीता अग्रवाल, रूचि माहेश्वरी, उषा जैन, खुशबू जैन, वंदना वार्ष्णेय, पारस मित्तल, मोनिका मित्तल, रश्मि गुप्ता, नीतू अग्रवाल, अंजलि बंसल, हिना अग्रवाल, स्पर्श बंसल, दिगंबर सिंह, दीपक वशिष्ठ एवं विवेक वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री अनिल वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्कार समिति की पूरी टीम को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था की गई।
























