हाथरस 26 मई । पशुपालन विभाग द्वारा भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए पशुपालकों से पशुओं की विशेष देखभाल करने की अपील की गई है। विभाग ने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाते हुए आवश्यक सावधानियां अपनाने का संदेश दिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गर्मी का मौसम पशुओं के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है। अत्यधिक तापमान के कारण पशुओं में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, जिससे दूध उत्पादन प्रभावित हो सकता है तथा गंभीर स्थिति में पशुओं के स्वास्थ्य एवं जीवन पर भी संकट उत्पन्न हो सकता है। विभाग द्वारा जारी जागरूकता संदेश में बताया गया है कि तेज बुखार, सांस लेने में कठिनाई, अत्यधिक लार गिरना, भूख कम लगना, बेचैनी तथा मुंह खोलकर हांफना हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में समय रहते उचित देखभाल एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को सलाह दी है कि पशुओं को हमेशा स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्हें छायादार एवं हवादार स्थान पर रखा जाए तथा पंखे, कूलर या फॉगर्स का उपयोग किया जाए। साथ ही पशुओं पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कर ठंडक पहुंचाई जाए एवं हरा चारा तथा पोषक आहार उपलब्ध कराया जाए। विभाग के अनुसार खनिज लवण एवं इलेक्ट्रोलाइट्स का उपयोग भी पशुओं के लिए लाभकारी है। विभाग ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर पशुओं को हीट स्ट्रोक से बचाया जा सकता है तथा उनके स्वास्थ्य एवं उत्पादन को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। पशुपालन विभाग ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल को प्राथमिकता दें और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का शुक्रवार को हाथरस आएंगे
May 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का शुक्रवार को
May 26, 2026
वार्ड संख्या 29 में स्ट्रीट लाइट नवीनीकरण
May 26, 2026
43 वर्ष पुराने अपहरण व हत्या मामले
May 26, 2026
कृषि विज्ञान केंद्र में संतुलित उर्वरक उपयोग
May 26, 2026
एडीजी आगरा जोन ने किया थाना सासनी
May 26, 2026
गंगा दशहरा पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस
May 26, 2026
नगर पालिका हाथरस द्वारा नवीन स्ट्रीट लाइटों
May 26, 2026
Weather
Hathras
8:34 pm,
May 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























