सादाबाद 25 मई । कस्बे से गुजरने वाली ऐतिहासिक करवन नदी को बचाने के लिए युवाओं ने कमर कस ली है। वर्षों से गंदगी, प्लास्टिक और अतिक्रमण की मार झेल रही यह नदी अब मृतप्राय स्थिति में पहुंच चुकी है। नदी को फिर से जीवंत बनाने के लिए युवाओं ने लगातार तीसरे दिन भी श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। युवाओं का यह प्रयास अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। अभियान के दौरान युवाओं ने नदी में जमा प्लास्टिक, पॉलीथिन, बोतलें और अन्य कूड़ा-कचरा बाहर निकाला। कई जगहों पर गाद और दुर्गंध के बीच उतरकर युवाओं ने घंटों मेहनत की। सफाई के दौरान नदी किनारे फैली गंदगी को देखकर लोगों ने भी चिंता जताई। युवाओं का कहना है कि यदि समय रहते नदी को नहीं बचाया गया, तो आने वाले वर्षों में इसका अस्तित्व पूरी तरह खत्म हो सकता है। सफाई अभियान के साथ-साथ युवाओं ने जनजागरूकता अभियान भी चलाया। नदी किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि वे नदी में कचरा फेंकना बंद करें। युवाओं ने कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहयोग से ही करवन नदी को दोबारा स्वच्छ और प्रवाहमान बनाया जा सकता है। एकमतेज फाउंडेशन के अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने अभियान में पहुंचकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि करवन नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। इसे संरक्षित करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि समाज एकजुट हो जाए, तो नदी को फिर से जीवन दिया जा सकता है। करवन नदी का उद्गम बुलंदशहर जिले की खुरजा तहसील के निकट से होता है। यह नदी हाथरस के सादाबाद, खैर और इगलास क्षेत्रों से गुजरते हुए आगरा जिले की एत्मादपुर तहसील तक पहुंचती है और अंत में यमुना नदी में मिल जाती है। कभी यह नदी क्षेत्र के जलस्तर और पर्यावरण संतुलन की जीवनरेखा मानी जाती थी, लेकिन अब उपेक्षा और प्रदूषण ने इसकी हालत बदतर कर दी है। इस अभियान में एकमतेज लीगल एडवाइजर धर्मवीर सिंह, अजरूद्दीन फौजी, निर्भय भट्ट, ओमवीर सिंह, कन्हैया लाल, हेमंत कश्यप, फौजी कुमार, रोहित चौधरी, दीपक चौधरी, गौरव टेनुआ, विष्णु गंधार, अभिषेक चौधरी, हरेश चौधरी, कृष्ण तिवारी, अमन चौधरी, अन्नू पंडित और पवन चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने संकल्प लिया कि करवन नदी को बचाने की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का
July 11, 2026
ऑपरेशन वज्र के तहत साइबर पुलिस की
July 11, 2026
छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार से
July 11, 2026
बूलगढ़ी में युवक की मौत पर बवाल,
July 11, 2026
रंजिश में तीन भाइयों पर लाठी-डंडों से
July 11, 2026
18 वर्षीय युवती नकदी और जेवर लेकर
July 11, 2026
पैसे के लेन-देन के विवाद में महिला
July 11, 2026
Weather
Hathras
11:24 am,
Jul 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















