
हाथरस 25 मई । जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय हाथरस द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 25 मई 2026 को ज्ञापदीप प्राइवेट आईटीआई, नगला उम्मेद रूहेरी, हाथरस में प्रातः 10 बजे से किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों Maruti Suzuki India Limited गुजरात तथा हाईवे रूप प्रसाईसन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, सोहना गुरुग्राम हरियाणा के प्रतिनिधियों एवं एचआर अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 100 बेरोजगार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए, जिनमें से 66 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए। साथ ही कुछ चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी वितरित किए गए।

























