Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 अप्रैल । गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर ‘जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली’ द्वारा सेवा भाव का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। ग्रुप की सदस्यों ने दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर पर राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मीठे शरबत का प्याऊ लगाया। तपती धूप में सड़क पर चलते लोगों ने शीतल शरबत का भरपूर आनंद लिया और संस्था के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को पंख भी वितरित किए गए। ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय ने कहा कि जायंट्स समूह हमें सदैव निस्वार्थ सेवा की शिक्षा देता है और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रहेंगे। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में आईपीपी शालिनी वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग और उपाध्यक्ष संगीता भदोरिया का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page