Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अप्रैल | श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव का 155वां वार्षिकोत्सव 21 से 23 अप्रैल 2026 तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की शुरुआत 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे मंदिर में आचार्य पं. प्रदीप भारद्वाज के सानिध्य में श्री गणेश पूजन एवं श्री रामचरित मानस पाठ से होगी। इसके बाद शाम 4 बजे बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो बागला कॉलेज रोड स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, मेंडू गेट और सरक्यूलर रोड होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। आगामी 22 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से श्री पागल बाबा की मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तजन भजन-कीर्तन का आनंद लेंगे। 23 अप्रैल को शाम 6 बजे से बाबा के विशाल छप्पन भोग, फूल बंगला के दर्शन एवं प्रसादी वितरण का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।समिति के प्रमोद कौशिक, बृजेश चंद्र मिश्र, पवन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सारड़ा, कुलदीप शर्मा, अमित अग्रवाल, सुमित पचौरी, नितिन बागला, रवि वर्मा, गोपाल गर्ग, आशीष रस्तोगी, अंकित अग्रवाल, लखन वार्ष्णेय, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, अनमोल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने नगर के सभी धर्मप्रेमी लोगों से परिवार सहित कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page