पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हाथरस, 23 जुलाई । पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली नूरवानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सपना हुआ साकार
हाथरस 23 जुलाई । जनपद के विकास खण्ड सासनी की ग्राम पंचायत विलखौरा कलाँ निवासी नूरवानो पत्नी अल्लाराजी खाँ के लिए कभी पक्के घर का सपना केवल एक कल्पना था। आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका कच्चा मकान बरसात के
हाथरस में ग्रामोद्योग योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए होंगे शिविर
हाथरस, 23 जुलाई । उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से युवाओं, बेरोजगारों और इच्छुक उद्यमियों को प्रधानमंत्री रोजगार
हाथरस जंक्शन में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और लोहे के पंचों से हमला, युवक घायल
हाथरस 22 जुलाई। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मथुरा-बरेली हाईवे स्थित मिर्गामई कट के नीचे जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लोहे के पंचों से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस
सर्विस इंजीनियरों पर हमला, एसी ठीक करने पहुंचे दो भाइयों से मारपीट, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
हाथरस 22 जुलाई। हाथरस गेट क्षेत्र में एसी ठीक करने पहुंचे लायड सर्विस सेंटर के दो भाइयों के साथ कथित रूप से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
हाथरस गेट पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहा था आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
हाथरस 22 जुलाई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक
गिजरौली और नवीपुर उपकेंद्रों पर लाइन निर्माण कार्य के चलते तीन घंटे तक बाधित रहेगी, लाल वाला पेच, गोपी गंज एवं आसपास के क्षेत्रों एवं सादाबाद गेट, लक्ष्मी सिटी सेंटर, शिव प्लाजा, गड्ढा वाला मोहल्लों में रहेगी बिजली गुल
हाथरस 22 जुलाई। हमारा हाथरस को मिली जानकारी के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली पर लाइन निर्माण, वितरण परिवर्तकों के अनुरक्षण, मरम्मत तथा पोल डिस्मेंटलिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 23 जुलाई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार
हाथरस: एमडीएम और दूध वितरण के निरीक्षण में 6 विद्यालयों में मिलीं अनियमितताएं, होगी सख्त कार्रवाई
हाथरस 22 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निर्देश पर 22 जुलाई 2026 को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में संचालित मिड-डे मील (एमडीएम) एवं दूध वितरण योजना के निरीक्षण के लिए 20 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। अधिकारियों ने जनपद के कुल 81 विद्यालयों का निरीक्षण कर एमडीएम की गुणवत्ता
हाथरस में श्रावण मास में सेवा शिविर लगाने के लिए अनुमति अनिवार्य, लेनी होगी प्रशासन की अनुमति, 25 जुलाई तक करें आवेदन
हाथरस 22 जुलाई। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर, सेवा कैंप एवं भंडारा लगाने वाले नागरिकों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं एवं समितियों से प्रशासन ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुमति लेने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि जो व्यक्ति या संस्थाएं
हाथरस में अधिवक्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला, दिल्ली आंदोलन के समर्थन में किया प्रदर्शन
हाथरस 22 जुलाई। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में बुधवार को हाथरस के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय परिसर के बाहर एकत्रित अधिवक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं












