Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जुलाई। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर, सेवा कैंप एवं भंडारा लगाने वाले नागरिकों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं एवं समितियों से प्रशासन ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुमति लेने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि जो व्यक्ति या संस्थाएं पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी कांवड़ मार्ग पर सेवा शिविर स्थापित करना चाहते हैं, वे 25 जुलाई से पूर्व अपना आवेदन संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय अथवा निकटतम थाना में अनिवार्य रूप से जमा कर अनुमति प्राप्त करें। प्रशासन के अनुसार, सभी शिविर निर्धारित मानकों एवं आवश्यक अनुमति मिलने के बाद ही स्थापित किए जाएंगे, ताकि कांवड़ यात्रा का संचालन सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से कराया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति के कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार का शिविर, सेवा कैंप या भंडारा लगाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई बिना अनुमति शिविर स्थापित करता है तो उसे संचालित नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी आयोजकों से समय रहते आवेदन कर आवश्यक अनुमति प्राप्त करने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page