Hamara Hathras

Latest News

सासनी 22 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने तथा कस्बे को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से आज तहसील प्रशासन और नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम शिव प्रकाश यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय से पुरानी सब्जी मंडी तक बुलडोजर चलाकर सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान सड़क किनारे रखे टीनशेड, रेहड़ी-पटरी और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे मार्ग को पूरी तरह साफ कराया जा सके। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहीं। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी ने दोबारा सड़क पर सामान रखकर या अन्य तरीके से अतिक्रमण किया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की समस्या से बचने के लिए यह अभियान चलाया गया है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया आवश्यक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page