Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जुलाई। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में बुधवार को हाथरस के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय परिसर के बाहर एकत्रित अधिवक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग किया गया। प्रदर्शनकारियों का दावा था कि इस कार्रवाई के दौरान छात्राओं के साथ भी अभद्र व्यवहार हुआ और उनके कपड़े तक फाड़े गए। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि इन घटनाओं के बाद भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं दिया है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन में बृजमोहन राही, लल्लन बाबू एडवोकेट, योगेश कुमार, आरपी सिंह, वतन सिंह, गगन भारती, अनिल वर्धन, दुष्यंत चौधरी, योगेंद्र पाल सिंह, बालकिशन यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page