Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के जन्म प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरित के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाद्रपद की नवमी तिथि के उपलक्ष्य में राधाकृष्ण मंदिर के संस्थापक श्याम बिहारी अग्रवाल के लघु पुत्र  सत्यनारायण अग्रवाल व कन्हैयालाल अग्रवाल के द्वारा भगवान श्रीराधाकृष्ण के विग्रह स्वरूप की मूर्ति को गड्ड मिलावटी  सब्जियो से बने प्रसाद साग पात व पूडी सब्जी का भोग अर्पित कर  प्रसाद वितरित किया।प्रसाद पाने के लिए भक्तों के अलावा बच्चों की काफी भीड एकत्रित होती हुई दिखाई दी।श्रीकृण जन्माष्टमी के दो दिवसीय पर्व पर श्रीराधाकृष्ण मंदिर में भक्त भगवान श्रीराधाकृष्ण के विग्रह स्वरूप के श्रंगार दर्शन करने के लिए पहुंचते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page