हाथरस 22 जुलाई। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ‘ओके’ ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्तावित दिल्ली कूच से पहले मंगलवार रात करीब 9:30 बजे उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके अनुसार, उनके साथ शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, कार्यालय सचिव रोहित सिंह तथा सचिव हेमंत कुशवाह को भी हिरासत में लिया गया। योगेश कुमार ‘ओके’ ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई विपक्ष की आवाज दबाने के उद्देश्य से की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस नेता ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई सरकार के डर को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने अपने संदेश के अंत में क्रांतिकारी पंक्तियां उद्धृत करते हुए कहा, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज में बुलेट और नकदी की मांग,
September 5, 2026
बारिश के बाद बीमारियों का बढ़ा खतरा,
September 5, 2026
अतिरिक्त दहेज में कार की मांग बनी
September 5, 2026
प्लॉट-क्रेटा नहीं मिली तो विवाहिता पर टूटा
September 5, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, अधिवक्ता
September 5, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सम्मान
September 5, 2026
श्री गोविंद भगवान मंदिर में धूमधाम से
September 5, 2026
Weather
Hathras
6:01 pm,
Sep 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









