Hamara Hathras

Latest News

हाथरस, 23 जुलाई । उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से युवाओं, बेरोजगारों और इच्छुक उद्यमियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) सहित बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित कर सकें। जागरूकता शिविरों का आयोजन 01 अगस्त 2026 को तहसील सासनी, 17 अगस्त को तहसील हाथरस तथा 05 सितम्बर को तहसील सिकंदराराऊ में अपराह्न 12:00 बजे से किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर संबंधित तहसील में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page