Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद (सहपऊ) 07 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव तामसी में एक व्यक्ति द्वारा अपने बच्चों की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर पुलिस स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है। इधर गांव निवासी योगेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति अपने बच्चों के साथ इसलिए मारपीट कर रहा है, ताकि उसके बच्चे उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा सकें। शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित व्यक्ति से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इसी विवाद के चलते बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है। पुलिस द्वारा वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए दोनों पक्षों से मिली शिकायतों और वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page