मुरसान : न्यायालय के आदेश के बाद भूमि विवाद में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
मुरसान 11 अगस्त। क्षेत्र के गांव उझनेरा में भूमि विवाद को लेकर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कर मेड़बंदी किए जाने के बावजूद आरोपितों ने भूमि पर दोबारा कब्जा
गंभीर मरीजों के लिए जिला अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, विशेषज्ञ डॉक्टर और आईसीयू की कमी, 700 से अधिक मरीजों को दिखानी पड़ती है बाहर की राह
हाथरस 11 अगस्त। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा नहीं मिलने के कारण हर महीने 700 से अधिक मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों, सर्जन, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाओं की कमी के चलते हादसों में घायल और
विश्व शांति और आपसी सद्भावना के लिए श्री वेद भगवान शिविर में कल होगा विष्णु यज्ञ
हाथरस 11 अगस्त। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा उत्तर प्रदेश की ओर से श्रावण मास कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर विश्व शांति और आपसी सद्भावना के लिए विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ ने बताया कि आज 11 अगस्त को
हाथरस: तीन बीघा जमीन के रकवे को लेकर विवाद, परिवार से मारपीट का आरोप, महिला घायल
हाथरस 11 अगस्त। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव विसरांत में जमीन के रकवे को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान सरिया, ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक महिला घायल हो गईं। पीड़ित
जेसीआई हाथरस रेनबो ने मनाई हरियाली तीज
हाथरस 11 अगस्त। जेसीआई हाथरस रेनबो के बैनर तले हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, सचिव हिमानी बंसल एवं कोषाध्यक्ष शिल्पी बंसल
संजय हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद, 50-50 हजार का जुर्माना, ADJ कोर्ट ने सुनाया फैसला
हाथरस 11 अगस्त। वर्ष 2023 में गोली मारकर की गई संजय की हत्या के मामले में हाथरस की अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस एवं अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते 11 अगस्त 2026 को ADJ-06 न्यायालय, हाथरस ने मामले में फैसला सुनाया।
नाटक के जरिए हेलमेट, यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति किया जागरूक
हाथरस 11 अगस्त। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन में तथा रेंजर्स प्रभारी डॉ. रंजना प्रकाश एवं सदस्य डॉ. शशि कुमारी की देखरेख में ‘युवा तरंग महोत्सव’ के अंतर्गत नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने ‘सड़क सुरक्षा एवं
बिना स्वीकृति अवकाश पर मिलीं कर्मचारी, दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर कार्रवाई के निर्देश
हाथरस 11 अगस्त। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, हाथरस शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुश्री श्वेता कुमारी, मुख्य सेविका उपस्थित मिलीं, जबकि श्रीमती ओमवती मुख्य सेविका एवं प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुपस्थित थीं। बताया गया कि उनकी ड्यूटी ग्राम पंचायत नगला नंदू स्थित कांवड़ कैंप में










