Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अगस्त। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन में तथा रेंजर्स प्रभारी डॉ. रंजना प्रकाश एवं सदस्य डॉ. शशि कुमारी की देखरेख में ‘युवा तरंग महोत्सव’ के अंतर्गत नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने ‘सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन’ विषय पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से सुरक्षित वाहन चलाने के तरीकों, हेलमेट के उपयोग तथा सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों को भी नाट्य प्रस्तुति के जरिए दर्शाया गया। छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के उपायों पर भी प्रकाश डालते हुए आमजन को यातायात नियमों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। नाटक प्रस्तुति का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को जिम्मेदार नागरिक बनने, जीवन के महत्व को समझने तथा वाहन चालकों और यात्रियों में यातायात अनुशासन की भावना विकसित करना रहा। छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page