
हाथरस 15 अगस्त। डीआरबी इंटर कॉलेज एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं तरफरा रोड स्थित आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरडी पोस्टग्रेजुएट की पूर्व प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव, मीता कौशल, प्रमुख होम्योपैथ डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय, संरक्षक रामगोपाल गुप्ता (दाल वाले), डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एडवोकेट), प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य, पूनम वार्ष्णेय एवं प्रीति यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भव्य एवं रोमांचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों को बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। ईशिका वार्ष्णेय, गार्गी रावल, वंशिका, युविका, प्रनिका, सौम्या, कीर्तिका, सुहाना, सोनिया, राशि, आराध्या, गुंजन, अंशिका, आकृति, दिव्यांशी, काजल, नायरा, दीपिका, काव्या, अर्पिता, श्रुति, चंचल, तेजस्वी, बबली, राधिका, प्रियांशी, भावना एवं योग्यिता सहित अन्य छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त का 74वां जन्मदिन भी मनाया गया। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने उनका शानदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। वक्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, चुस्त एवं प्रसन्न जीवन की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधानाचार्या शैलकान्ता गुप्ता, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष स्वतंत्र वार्ष्णेय, इं. जगदीश चन्द्र गुप्ता, डॉ. डी.के. जैन, पुनीत कुमार गुप्ता, शाजिया रफीक, खान, हिमांशु वार्ष्णेय, निधि शर्मा, आर.के. शर्मा, मौ. दानिश, श्रीमती वीनू, नीतू, नीरू गुप्ता, सोनू शर्मा, शारदा रावत, प्राची शर्मा, तमन्ना जैन, जीतू अरोरा, पुनीत वार्ष्णेय, सत्यवती, मुस्कान शर्मा, श्रुति कौशिक, संजय कुमार, भीकेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, रवि शर्मा सहित अन्य का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन अजय कुमार गौड़, डॉ. रेखा, रिद्धी अग्रवाल एवं ऊष्मा राजपूत ने किया। समारोह के अंत में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। देशभक्ति, उत्साह और उल्लास से भरे वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।











