हाथरस 03 जून । प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला गंगा समिति, हाथरस एवं वन प्रभाग, हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भारत सरकार द्वारा “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” निर्धारित की गई है। इसी क्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रात 9 बजे नगर वन सासनी (निकट मंगलायतन) में हरिशंकरी वाटिका का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, छात्र-छात्राओं तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण के लिए सकारात्मक संदेश प्रसारित करना है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधारोपण अभियान को सफल बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में अपना योगदान देने की अपील की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन में सीएमओ ने
July 22, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, विषाक्त
July 22, 2026
चलती पीआरवी 112 का पहिया निकला, हाईवे
July 22, 2026
चाय बनाते समय गैस पाइप में लीकेज
July 22, 2026
दिल्ली जाते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस
July 22, 2026
सासनी में भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा
July 21, 2026
हसायन : बाइक में हवा भरवाने गए
July 21, 2026
Weather
Hathras
3:04 am,
Jul 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








