सिकन्दराराऊ 02 जून । क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर कोंडरा में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने युवक के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जहांगीरपुर कोंडरा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के बाहर मोहल्ले में मौजूद था। इसी दौरान गांव के उत्तम और साधू वहां पहुंचे और किसी पुरानी बात को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार जब उसने अभद्र भाषा का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसे अकेला पाकर लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में उसकी आंख में गंभीर चोट आई। आरोप है कि घटना के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने उपचार कराने के उपरांत 1 जून 2026 को थाना सिकराऊ पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शर्मसार करने वाली घटना : वृद्धा से
June 2, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर
June 2, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, युवक
June 2, 2026
दिल्ली के होटल से बरामद हुईं युवतियों
June 2, 2026
3 जून से 20 जून तक कृषि
June 2, 2026
सिकंदराराऊ : मेधावियों का हुआ सम्मान, 21
June 2, 2026
Weather
Hathras
10:47 pm,
Jun 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























