Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 जून । क्षेत्र के गांव कुरसंडा निवासी महिला की गोवर्धन परिक्रमा के दौरान कुंड में डूबने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, गांव कुरसंडा निवासी शिवानी पत्नी दीपू परिवार के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने गई थीं। परिक्रमा के दौरान वह एक कुंड में नहाते समय डूब गईं। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद कुछ समय तक शिवानी की स्थिति सामान्य रही और वह परिवार के साथ अपने गांव लौट आईं। हालांकि, घर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए।सीएचसी के चिकित्सकों ने महिला की जांच कर उपचार शुरू कर दिया है। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं। महिला की तबीयत बिगड़ने की खबर से गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page