Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 सितम्बर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय हाथरस में लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। विशेष लोक अदालत की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्वारा की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लघु आपराधिक वादों का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण कर वादकारियों को राहत प्रदान करना है। विशेष लोक अदालत के प्रथम दिवस जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश एवं लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रशान्त कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं वादकारी उपस्थित रहे। पहले दिन विशेष लोक अदालत में कुल 14 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।

प्रथम दिवस अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से सर्वाधिक 07 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। वहीं सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायालय, हाथरस ईशा अग्रवाल के न्यायालय से 01 लघु आपराधिक वाद तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायालय, हाथरस अर्जित सिंह के न्यायालय से 01 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण हुआ। इसी क्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिकन्द्राराऊ दीपा सैनी के न्यायालय से 03 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया, जबकि न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद नेपाल सिंह के न्यायालय से 02 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार विशेष लोक अदालत के प्रथम दिवस कुल 14 वादों का निस्तारण कर वादकारियों को राहत प्रदान की गई। विशेष लोक अदालत के माध्यम से लघु आपराधिक वादों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। आयोजन के आगामी दिनों में भी संबंधित न्यायालयों में लंबित लघु आपराधिक वादों के निस्तारण की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page