Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 14 अगस्त। मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-7 एवं इकाई-4 के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष दिवस की थीम “विभिन्न संदर्भ, समान आकांक्षाएं” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने, समान अवसर एवं आकांक्षाओं की भावना को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। एनएसएस इकाई-7 के कार्यक्रम अधिकारी डा. मनीष राव अंबेडकर एवं इकाई-4 के कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रत्याक्ष पांडेय ने युवाओं को समाज और राष्ट्र के विकास में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वार्डन बुधसेन एवं संजय ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों ने सामाजिक समरसता, समान अवसर और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page